Showing posts with label WORLD. Show all posts
Showing posts with label WORLD. Show all posts

Tuesday, 24 October 2017

ये है दुनिया के सबसे महंगे गणपति कीमत जान कर हैरान रह जाएंगे

आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे गणपति के बारे में बताने को जा रहे है। इसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, गुजरात के सूरत शहर को हीरा नगर के रूप में जाना जाता है। इसी हीरा नगरी में कच्चे हीरे की 182.3 कैरेट के भगवान गणेश जी की मूर्ति है। इस मूर्ति का वजन 36.5 ग्राम की बताया जा रहा है। बाजार में इसकी कीमत 600 करोड रुपए है।

Third party image reference
हीरे के इस गणेश जी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्राकृतिक है और इसे बनाया नहीं गया है। ये गणपति की मूर्ति सूरत के प्रसिद्ध हीरा व्यापारी कनुभाई आसोदरिया के घर पर है। आसोदरिया परिवार के मुताबिक, 12 साल पहले बेल्जियम से आए कच्चे हीरों की खेप में ये हीरा मिला था।

Third party image reference
इसमें गणेश जी की छवि नजर आने पर इसे घर के मंदिर में रख दिया गया। इस परिवार को अब तक 600 करोड रुपए तक के ऑफर आ मिल चुके है। लेकिन आसोदरिया परिवार इतनी बडी कीमत लगने के बाद भी बेचने के लिए तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक, यह हीरा कोहिनूर से भी ज्यादा कीमती है। इसकी वजह यह है कि कोहिनूर का वजन 105 कैरेट है, जबकि इसका वजन 182 कैरेट 53 सेंट है।

Translate