Showing posts with label NEWS. Show all posts
Showing posts with label NEWS. Show all posts

Wednesday, 24 January 2018

देखें तस्‍वीरें : 26 जनवरी पर प्रदर्शन के लिए आकर्षक झांकियां तैयार

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नई दिल्‍ली में प्रदर्शन के लिए झांकियां बनकर तैयार हैं। विभिन्‍न राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करते हुए शासकीय योजनाओं का संदेश देती ये झांकियां बहुत सुंदर, मनोहारी व भव्‍य हैं। बुधवार को ये झांकियां सड़कों से गुज़रींं तो देखने वालों का तांता लग गया।

















चने की जगह बैंक कर रहा गेहूं का बीमा विधायक ने जांच के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र

चने की जगह बैंक कर रहा गेहूं का बीमा

विधायक ने जांच के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र
हरदा। नवदुनिया प्रतिनिधि
जिले में किसानों द्वारा अपने खेतों में चने की फसल बोई है, लेकिन बैंक एवं कंपनी द्वारा बीमा गेहूं की फसल का किया जा रहा हैं। ममला संज्ञान में आते ही विधायक डॉ. आरके दोगने ने तत्काल कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर उक्त प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। एनएसयूआई जिला महासचिव गौरव सराठे द्वारा बताया गया कि विधायक द्वारा कलेक्टर को प्रेषित किए पत्र में लेख किया है, कि बीमा कंपनी द्वारा कृषि उपज गेहूं का बीमा किया जा रहा है, जबकि किसानों द्वारा जिले में लगभग 40 फीसदी चना बोया गया है। बैंक एवं कंपनी द्वारा चना फसल का बीमा नहीं करते हुए गेहूं की फसल का बीमा किया जा रहा है जो कि जांच का विषय हैं। किसान हित को ध्यान में रखतें हुए गेहूं की तरह ही कृषि उपज चना की फसल का सर्वे अलग से कराया जाकर चना के मान से बीमा कराया जाए। जिससे किसानों को बीमा योजना का समुचित लाभ प्राप्त हो सकें।

Saturday, 20 January 2018

एकात्म यात्रा को लेकर बैठक आज

हरदा| जिले में 19 जनवरी को आने वाली एकात्म यात्रा की तैयारियों और सुझाव को लेकर गुरुवार को नगर पालिका में दोपहर 1 बजे...
Image result for एकात्म यात्रा
हरदा| जिले में 19 जनवरी को आने वाली एकात्म यात्रा की तैयारियों और सुझाव को लेकर गुरुवार को नगर पालिका में दोपहर 1 बजे से बैठक होगी। इसमें समाजसेवी, गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया 19, 20 व 21 जनवरी को यात्रा जिले में रहेगी। यात्रा को बेहतर बनाने के लिए लोगों से बैठक में सुझाव लिए जाएंगे। 
Image result for एकात्म यात्रा

किसान कांग्रेस आज करेगी सहकारी बैंक का घेराव

अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जताई नाराजगी भास्कर संवाददाता| हरदा किसान कांग्रेस ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक...


अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जताई नाराजगी

भास्कर संवाददाता| हरदा


  • किसान कांग्रेस ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक होशंगाबाद के अध्यक्ष भरत राजपूत के उस बयान की निंदा की है, इसमें उन्होंने कहा है कृषि व अकृषि ऋणों की सख्ती से वसूली की जाएगी। संगठन ने बयान के विरोध में गुरुवार को बैंक के घेराव का ऐलान किया है।


उन्होंने अपर कलेक्टर बाबूलाल कोचले को भी ज्ञापन सौंपकर वसूली करने वाले बयान पर नाराजगी जताई है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविशंकर शर्मा और प्रदेश सचिव मोहन विश्नोई ने कहा प्राकृतिक आपदा से किसान आर्थिक मार झेल रहे हैं। जिले के दो किसान कर्ज से आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों के लिए कर्ज समाधान योजना लागू करने की बात कर रहे हैं। लेकिन सहकारी बैंक अध्यक्ष राजपूत कृषि, अकृषि ऋण वसूली पर सख्ती दिखा रहे हैं। इसके बावजूद सहकारी बैंक अध्यक्ष तुगलगी फरमान दे रहे हैं। इसके विरोध में किसान कांग्रेस 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे सहकारी बैंक का घेराव करेगी। 

आनंद उत्सव जीवन के आनंद को बरकरार रखने के लिए : सोलंकी

आनंद उत्सव के समापन के दौरान जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने ग्रामीणों से कहा जीवन में उत्सव आनंद लाता है। ये तो आनंद...


आनंद उत्सव के समापन के दौरान जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने ग्रामीणों से कहा जीवन में उत्सव आनंद लाता है। ये तो आनंद उत्सव का समापन है, जीवन के आनंद को हमें बरकरार रखना है। आनंद उत्सव जीवन के आनंद को बरकरार रखने के लिए है। तीसरे दिन मंडी प्रांगण में रंगोली, चित्रकला, भजन, मेहंदी, सामूहिक नृत्य, एकल गायन, एकल नृत्य की प्रस्तुतियां दी। विजेताओं को ट्राॅफी व प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान सरपंच आरती कौशिक, सचिव राजेश विश्वकर्मा, सत्यनारायण शर्मा, पुष्पा, ज्ञानवती, हरिओम गौर, राहुल कुशवाह, अजय उपाध्याय, कमल कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे। 

दौड़कर और रस्सी खींचकर उठाया आनंद 

आलमपुर|
ग्राम पंचायत में दो दिनी आनंद उत्सव बुधवार से शुरू हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने 100 - 200 मीटर दौड़कर, रस्सी खींच प्रतियोगिता में भाग लेकर आनंद उठाया। क्लस्टर स्तर पर दूधकच्छ, फुलड़ी, छिदगांव तमोली और आलमपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच केवलराम बुच, मनीराम बांके, रामकृष्ण चौधरी, मोहनदास चाचरे, डॉ. एसएन चाचरे, राममोहन बांके, डॉ. मनीष चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।  

सोहागपुर में आनंद उत्सव में हुई बोरा दौड़ 

सोडलपुर|
सोहागपुर में दो दिनी आनंद उत्सव बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सरपंच सुमन सिसौदिया ने बताया पहले दिन बोरा दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, रस्सी खींच सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। गुरुवार को सोहागपुर, पानतलाई और मनियाखेड़ी के बीच प्रतियोगिता होगी। इस दौरान जनपद सदस्य मनोज मालवीय, सुनील दुबे, दिलीप मुकाती, सचिव भारमल सोलंकी, शिव काशिव, अनिल सांवनेर सहित अन्य मौजूद रहे। 

सिराली। रंगोली बनाती प्रतिभागी। 

आनंद उत्सव में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं 

टिमरनी|
नगर पंचायत परिषद की ओर से आयोजित आनंद उत्सव के दूसरे दिन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रंगोली, मेहंदी, वेस्ट मटेरियल यूज, चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इस दौरान सीएमओ एचआर खाड़े, हरिओम दोगने, शेरसिंह भट्टी सहित अन्य मौजूद रहे। 

टिमरनी | आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली जा रही एकात्मक यात्रा जिले में तहसील से शुक्रवार को...



Image result for गुरु शंकराचार्य

टिमरनी | आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली जा रही एकात्मक यात्रा जिले में तहसील से शुक्रवार को प्रवेश करेगी। यात्रा के पूर्व नगर में बुधवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने साइकिल रैली निकाली। जो उत्कृष्ट स्कूल से बस स्टैंड, न्यू मार्केट, सूर्या टाॅवर, गांधी चौक, शंकर मंदिर, मंडी रोड, जनपद पंचायत होते हुए उत्कृष्ट स्कूल में तीन किमी का सफर तय करके समाप्त हुई। इस दौरान एसडीएम पीके पांडे, नायब तहसीलदार आदित्य तिवारी, विजय सावनेर, अरुण तिवारी, सुनील दुबे, सुनील गौर, सागर तिवारी अन्य साइकिल चलाई। 


Translate