अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जताई नाराजगी भास्कर संवाददाता| हरदा किसान कांग्रेस ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक...
अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जताई नाराजगी
भास्कर संवाददाता| हरदा
उन्होंने अपर कलेक्टर बाबूलाल कोचले को भी ज्ञापन सौंपकर वसूली करने वाले बयान पर नाराजगी जताई है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविशंकर शर्मा और प्रदेश सचिव मोहन विश्नोई ने कहा प्राकृतिक आपदा से किसान आर्थिक मार झेल रहे हैं। जिले के दो किसान कर्ज से आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों के लिए कर्ज समाधान योजना लागू करने की बात कर रहे हैं। लेकिन सहकारी बैंक अध्यक्ष राजपूत कृषि, अकृषि ऋण वसूली पर सख्ती दिखा रहे हैं। इसके बावजूद सहकारी बैंक अध्यक्ष तुगलगी फरमान दे रहे हैं। इसके विरोध में किसान कांग्रेस 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे सहकारी बैंक का घेराव करेगी।
भास्कर संवाददाता| हरदा
- किसान कांग्रेस ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक होशंगाबाद के अध्यक्ष भरत राजपूत के उस बयान की निंदा की है, इसमें उन्होंने कहा है कृषि व अकृषि ऋणों की सख्ती से वसूली की जाएगी। संगठन ने बयान के विरोध में गुरुवार को बैंक के घेराव का ऐलान किया है।
उन्होंने अपर कलेक्टर बाबूलाल कोचले को भी ज्ञापन सौंपकर वसूली करने वाले बयान पर नाराजगी जताई है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविशंकर शर्मा और प्रदेश सचिव मोहन विश्नोई ने कहा प्राकृतिक आपदा से किसान आर्थिक मार झेल रहे हैं। जिले के दो किसान कर्ज से आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों के लिए कर्ज समाधान योजना लागू करने की बात कर रहे हैं। लेकिन सहकारी बैंक अध्यक्ष राजपूत कृषि, अकृषि ऋण वसूली पर सख्ती दिखा रहे हैं। इसके बावजूद सहकारी बैंक अध्यक्ष तुगलगी फरमान दे रहे हैं। इसके विरोध में किसान कांग्रेस 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे सहकारी बैंक का घेराव करेगी।
No comments:
Write comments